Breaking News
Home / Events / उन्नत भारत अभियान के तहत इग्नू द्वारा पोधारोपण एवं पर्यावरण सरंक्षण पर कार्यकर्म आयोजित

उन्नत भारत अभियान के तहत इग्नू द्वारा पोधारोपण एवं पर्यावरण सरंक्षण पर कार्यकर्म आयोजित

इग्नू ने उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गाँव में पर्यावरण सरंक्षण पर कार्यकर्म आयोजित किया
इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत जिले के पांच गाँव कुटेल, स्टओंडी, झांजाडी, बलडी
और सालवन गोद लिए गये उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गये गाँवों में आर्गेनिक फार्मिंग, कोशल
विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देने का कार्य करना है इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत
कुटेल में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल द्वारा पोधारोपण एवं पर्यावरण सरंक्षण का कार्यकर्म आयोजित किया गया
जिसमे ग्रामवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया क्षेत्रीय निदेशक डा पूनम कुमारी सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते
हुए कहा की केवल पौधरोपण करके ही हम पर्यावरण को स्वच्छ नहीं रख सकते बल्कि पौधरोपण के बाद उनकी
देखभाल भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे ये पौध आगे चलकर पेड़ का रूप लेकर हमें स्वच्छ वातावरण प्रदान कर
सकें. सहायक निदेशक डा अमित कुमार जैन ने कहा जिस तरह से हम प्लास्टिक का प्रयोग कर रहे है जैसे
प्लास्टिक की बोतल में पानी रखना और पीना आजकल का फैशन बन गया है लेकिन इन बोतलों में मिले हुए
रसायन पानी में मिलकर पानी को नुकसानदेह बना देते हैं। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा धर्म पाल ने कहा की
पोलिथीन या प्लास्टिक से बनी चीजों में ऐसे रसायन होते हैं जो जमीन में पहुँच जाते हैं जोकि मिट्टी और भूजल
को विषैला बना देते है। प्लास्टिक से सिर्फ इंसानों की ही नहीं बल्कि पेड़-पौधे, जमीन, मिट्टी, जल और वायु सभी
को नुकसान हो रहा है लेकिन फिर भी हम इनका इस्तेमाल रोकने की जगह बढ़ा रहे हैं। केवल धरती में घुलनशील
प्लास्टिक थैलियों का उपयोग ही किया जाना चाहिए। कुटेल गाँव के सरपंच श्री संदीप कल्याण ने इग्नू की इस
पहल का स्वागत करते हुए कहा की मै और गाँव के सभी लोग इग्नू द्वारा कुटेल गाँव में आयोजित की जाने वाली
हर गतिविधि का सहयोग करेंगे ताकि गाँव को एक आदर्श गाँव बनाया जा सके इस दोरान इग्नू के अनुभाग
अधिकारी अशोक अरोढ़ा, रोबिन वर्मा, पंच रमेश कुमार, अक्षय कुमार, विकास कुमार, राजेश कुमार, सतबीर सिंह, लखी
राम, सुल्तान सिंह, प्रेम चाँद, मामढ़ राम, अमन कुमार, बबलू व सभी आंगनवाडी कार्यकर्ता मोजूद रहे

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *