Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा सरकार ने इस वर्ष 50 हजार सोलर पम्प अनुदान पर देने का लक्ष्य रखा है: अतिरिक्त उपायुक्त

हरियाणा सरकार ने इस वर्ष 50 हजार सोलर पम्प अनुदान पर देने का लक्ष्य रखा है: अतिरिक्त उपायुक्त

कैथल, 14 सितम्बर: अतिरिक्त उपायुक्त तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की मुख्य परियोजना अधिकारी श्रीमती वीना हुड्डïा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने इस वर्ष 50 हजार सोलर पम्प अनुदान पर देने का लक्ष्य रखा है। प्रथम चरण में 15 हजार किसानों को सोलर पम्प 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। सरकार द्वारा किसानों के हित को देखते हुए इन पम्पों हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2019 तक बढा दी गई है।
अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती वीना हुड्डïा ने बताया कि सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि सिंचाई के लिए अपने सोलर पम्प बदलवाने के इच्छुक किसानों को 3 हॉर्स पॉवर से 10 हॉर्स पॉवर के सौर ऊर्जा पम्प 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। इसक अतिरिक्त गोशालाओं, वाटर यूजर एसोसिएशन व सामुहिक सिंचाई सिस्टम को भी 75 प्रतिशत अनुदान पर सौर ऊर्जा पम्प दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्टï किया कि यह सिस्टम केवल उन्हीं किसानों को दिए जाएंगे, जो किसान सूक्ष्म सिंचाई जैसे टपका सिंचाई अथवा फव्वारा सिंचाई से फसलों की सिंचाई करते हैं।

उन्होंने बताया कि जिला में निर्धारित लक्ष्यों से ज्यादा आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में ड्रॉ के माध्यम से सोलर पम्प वितरित किए जाएंगे। इससे पूर्व अनुदान पर सौर ऊर्जा पम्प प्राप्त कर चुके किसान इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। एक किसान को केवल एक पम्प ही दिया जाएगा। यदि चयनित किसान 25 प्रतिशत की राशि जमा होने उपरांत अपना आवेदन रद्द करवाता है, तो उसकी 5 प्रतिशत राशि जब्त कर ली जाएगी। अनुदान के उपरांत 3 हॉर्स पॉवर के पम्प की कीमत लगभग 58 हजार 750 रुपये, 5 हॉर्स पॉवर पम्पक की कीमत 83 हजार 250 रुपये, 7.5 हॉर्स पॉवर पम्प की कीमत एक लाख 19 हजार 500 रुपये एवं 10 हॉर्स पॉवर पम्प की कीमत लगभग एक लाख 52 हजार 500 रुपये होगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि सौर ऊर्जा पम्प लेने के इच्छुक किसान अपना आवेदन 30 सितम्बर 2019 तक सरल पोर्टल के माध्यम से किसी भी कॉमन सर्विस सैंटर या अटल सेवा केंद्र के माध्यम से अपलोड करवा सकते हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *