Breaking News
Home / Uncategorized / सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा सातवीं आर्थिक जनगणना की जा रही है

सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा सातवीं आर्थिक जनगणना की जा रही है

कैथल, 15 सितंबर: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा सातवीं आर्थिक जनगणना की जा रही है। आर्थिक जनगणना के तहत भैगोलिक प्रसार, आर्थिक गतिविधियों के समूह, आर्थिक गतिविधियों में लगे व्यक्ति व प्रतिष्ठानों का ब्यौरा दर्ज किया जा रहा है। आर्थिक जनगणना के बाद सरकार द्वारा संबंधित क्षेत्रों के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी, जिससे संबंधित क्षेत्र का और अधिक विकास होगा। आर्थिक जनगणना के लिए सभी डाटा ऑनलाईन एकत्रित किया जा रहा है। सभी गणक घर-घर जाकर सर्वेक्षण के माध्यम से डाटा एकत्रित कर रहे हैं। गणकों द्वारा एकत्रित किए गए डाटा को बाद में पर्यवेक्षकों द्वारा सत्यापित किया जाएगा। इस कार्य के लिए टोल फ्री नंबर 1800-3000-3468 भी स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिकों की गणना से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा विभाग की वैबसाईट द्धह्लह्लश्च://द्वशह्यश्चद्ब.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/७ह्लद्धद्गष्शठ्ठशद्वद्बष्-ष्द्गठ्ठह्यह्वह्य में पूरी जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने सभी से आह्वïान किया कि 7वीं आर्थिक जनगणना में पूर्णत: सहयोग करें और गणकों को ठीक जानकारी दें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *