Breaking News
Home / Uncategorized / अतिसंवेदनशील जगहों पर एक-एक बच्चें को पिलानी होगी पल्स पोलियों की खुराक : फुलिया

अतिसंवेदनशील जगहों पर एक-एक बच्चें को पिलानी होगी पल्स पोलियों की खुराक : फुलिया

कुरुक्षेत्र, 15 सिंतबर। उपायुक्त डा. एस एस फुलिया ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के तहत अतिसंवेदनशील इलाकों में एक एक बच्चें को पल्स पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करना होगा। इसके अलावा चिकित्सक 117 बस्तियों पर भी विशेष फोकस रखेंगे और जिला में 100582 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य को पूरा करेंगे।

वे रविवार को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डा. एस एस फुलिया, जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन डा. एन पी सिंह, डा. अनुपंमा सैनी, डा. आर के सहाय, डा. एस पी अरोड़ा. डा.जोगिंद्र सिंह, डा. सुदेश सहोता, डा. संजीव कुमार ने 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और रिबन काट कर विधिवत रूप से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पल्स पोलियो अभियान के दौरान पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ करना होगा। इस अभियान को सभी अधिकारियों व चिकित्सकों को गंभीरता के साथ लेकर काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 100582 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का काम करना होगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभाग की तरफ से कुल 645 बूथ बनाए गए है और 41 राहगिरी टीमें, 48 मोबाईल टीमें तथा 105 सुपरीवाईजर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। सभी को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा। सभी के प्रयासों से ही लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला में 0 से 5 वर्ष तक के 100582 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। इस दिन के अभियान में पहले दिन बूथों पर और इसके बाद घरों व बस्तियों पर जा कर दवाई पिलाई जाएगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *