कैथल, 16 सितंबर: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी ईमानदारी व निष्ठïा से कार्य करें। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना करना सुनिश्चित करें, ताकि विधानसभा चुनाव शांति व निष्पक्षता से संपन्न हो सके।
डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित सभागार में अक्तूबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठित की गई वीडियो व्यूविंग टीम, स्टैटिक सर्विलैंस टीम, फ्लाईंग स्कवाय टीम, खर्च निगरानी समिति व एमसीसी टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि लगभग सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करवाया है। पुराने अनुभव को साथ लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही अपना-अपना कार्य आरंभ कर दें। सभी नाकों पर 24 घंटें टीम की नियुक्ति रहेगी, दूसरे राज्यों से लगने वाली सीमा के नाकों पर सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा सी-विजिल एप चलाया गया है, जिस पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध निपटान किया जाएगा। इस एप पर आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित टीम जीओ टैगिंग के माध्यम से डाली गई फोटो वाले स्थान पर जाकर तुरंत आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएंगे।
उपायुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की वीडियो सर्विलैंस टीम द्वारा वीडियो ग्राफी करवाई जाएगी, जिसे उसी दिन शाम को वीडियो व्यूविंग टीम को दिया जाए, ताकि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा किए गए खर्चें का आंकलन करके संबंधित व्यक्ति के खर्चें में जोड़ा जाए। नाकों के माध्यम से पूरी गहन निगरानी रखी जाएगी। अगर उस दौरान किसी व्यक्ति के पास 50 हजार रुपए से अधिक की धनराशि मिलती है तो तुरंत सूचना देंगे और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएंगे। उन्होंने कहा कि सुविधा एप के माध्यम से चुनाव से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों को दिया जाएगा। सभी टीमों को चुनाव कार्यालय द्वारा पहचान पत्र जारी किए जाएंगे, ताकि कार्य करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नही हों। इस मौके पर पॉवर प्रेजेंटेंशन के माध्यम से सभी को प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विजेंद्र विज, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डïा, उपमंडलाधीश कैथल जगदीप सिंह, एसडीएम गुहला शशि वंसुधरा, नगराधीश सुरेश राविश, उप पुलिस अधीक्षक कुलवंत सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, तहसीलदार चेतना चौधरी, चुनाव नायब तहसीलदार शमशेर सिंह, सुशील कुमार, राजेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India