Breaking News
Home / Uncategorized / सेना भर्ती कार्यालय द्वारा उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा अंबाला में 26 अक्तूबर को – निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा अंबाला में 26 अक्तूबर को – निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता

करनाल 18 सितम्बर, आर्मी भर्ती कार्यालय अम्बाला के निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि 26 अक्तूबर को आर्मी के चयनित उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट में आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह भर्ती 27 अक्तूबर को आयोजित की जानी थी। इस भर्ती के लिए 72 उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड और 4 पासपोर्ट फोटो के साथ 10 अक्तूबर को सुबह 8 बजे सेना भर्ती कार्यालय अंबाला में रिपोर्ट करेंगे। भर्ती कार्यालय द्वारा पहले से जारी एडमिट कार्ड को जमा करके नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
कर्नल गुप्ता ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय द्वारा 20 अगस्त से 25 अगस्त को यमुनानगर के तेजली खेल परिसर में रैली भर्ती का आयोजन किया गया। इनमें से जो उम्मीदवार रैली साईट में चिकित्सा प्रशिक्षण में फिट घोषित हुए थे उनको रैली साईट में दिए गए एडमिट कार्ड पर 27 अक्तूबर की लिखित परीक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट में लिखा गया है, परंतु यह परीक्षा अब 26 अक्तूबर को होगी। किसी भी उम्मीदवार को दिक्कत न आए इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय ने 26 अक्तूबर को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए नए एडमिट कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है और यह कार्ड 10 अक्तूबर को सेना भर्ती कार्यालय से जारी होंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *