Breaking News
Home / Gita Mahotsav / गीता पूरे विश्व की प्रेरणा है – परमशिवम

गीता पूरे विश्व की प्रेरणा है – परमशिवम

कुरुक्षेत्र 15 दिसम्बर मॉरीशस गणराज्य के कार्यवाहक राष्ट्रपति परमशिवम पिल्लै वयापरे ने कहा कि गीता पूरे विश्व की प्रेरणा है। गीता के शाश्वत ज्ञान से हम अपने जीवन को दिशा दे सकते हैं। वे शनिवार को मातृभूमि सेवा मिशन फतुहपुर स्थित आश्रम परिसर में अंतर्राष्ट्रीय श्रीमद्भगवद्गीता जयंती समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

मातृभूमि सेवा मिशन द्वारा मॉरीशस गणराज्य के कार्यवाहक राष्ट्रपति परमशिवम पिल्लै वयापरे को मातृभूमि गौरव सम्मान से विभूषित किया गया।

इस मौके पर मॉरीशस गणराज्य के कार्यवाहक राष्ट्रपति परमशिवम पिल्लै वयापरे को मातृभूमि गौरव सम्मान’ से विभूषित किया गया। उन्हें यह सम्मान मिशन के संयोजक डॉ० श्रीप्रकाश मिश्र ने दोनों राष्ट्रों के बीच प्रगाढ़ संबंधों को नये आयाम देने के उद्देश्य से प्रदान किया गया। श्री पिल्लै ने इस मौके पर मातृभूमि सेवा मिशन परिसर में मैत्री का प्रतीक कल्प का वृक्ष रोपा। मातृभूमि सेवा मिशन में अपने उद्बोधन में मॉरीशस गणराज्य के कार्यवाहक राष्ट्रपति परमशिवम पिल्लै वयापरे ने कहा कि भारत और मॉरीशस के बीच अत्यंत आत्मीय संबंध है। हमारे पुरखे सदियों पहले मॉरीशस गये थे लेकिन आज भी भारत के साथ हमारा खून का रिश्ता है। यह भाई चारा बेमिसाल है और दिनो दिन इसकी प्रगाढ़ता निरंतर बढ़ रही है। श्री पिल्लै ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणा की स्रोत है। इस अवसर पर यहाँ पहुंचना मेरा सौभाग्य है।

About postnow

Check Also

ब्रहमसरोवर के तट पर 17 दिनों में 42 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने उठाया महोत्सव का लुफ्त

कुरुक्षेत्र 23 दिसम्बर – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 ने पर्यटकों की भीड़ जुटाने में एक नया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *