करनाल 11 दिसम्बर। सेक्टर 14 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में रोटरी क्लब और सिग्नस अस्पताल की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान में स्कूल में मौजूद बच्चो को हाथो की सफाई न करने के कारण किस किस तरह की बीमारियाँ फैलती है उसके बारे में बताया गया। संजीव बंसल सिग्नस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रुपेश सक्सेना ने बताया कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के अनुसार छोटे बच्चो में बीमारियाँ फैलने का सबसे बड़ा कारण हाथो की अच्छी तरह से सफाई न करना है। उन्होने बताया कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के डाता के अनुसार पूरे विश्व में हर साल लगभग 18 लाख बच्चो की मौत डायरिया से हो जाती है और डायरिया का मुख्य कारण अच्छी तरह से हाथो की सफाई न होना है, जिस वजह से 5 साल से कम उम्र के बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होते है। उन्होंने कहा कि केवल साबुन से हाथ धोना काफी नहीं है बल्कि हाथो की अच्छी तरह से सफाई होना जरूरी होता है। इस मौके पर एक डांस का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो को इशारे करते हुए समझाया गया कि कैसे बच्चे मनोरंजन करते हुए भी अपने हाथो की सफाई रख सके है।

Post Now India Post Now India