कुरुक्षेत्र 15 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के सौजन्य से शनिवार को विभिन्न महाविद्यालयों व स्कूलों के विद्यार्थी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुती कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पुरूषोत्तमपुरा बाग में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सबसे पहले लोक गायक हरविन्द्र राणा ने अपने गीत ‘सुण गीता का ज्ञान’ के माध्यम से गीता के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय सेना में हरियाणा के जवानों की भागीदारी पर आधारित गीत ‘चल पड़े हैं वीर जवान’ के माध्यम से दर्शकों को खूब रोमांचित किया । इसके उपरांत कुरुक्षेत्र विश्वद्यिालय के छात्र श्याम लाल शर्मा ने अपने गीत ‘गीता ज्ञान सुणा कर बंदे-परले पार उतर जागा’ द्वारा लोगों को गीता के ज्ञान को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।
Post Now India Post Now India