Breaking News
Home / Kurukshetra / राज्यमंत्री ने किया इस्माइलाबाद में सीवरेज और पीने की नई पाइप लाइन का शुभारंभ

राज्यमंत्री ने किया इस्माइलाबाद में सीवरेज और पीने की नई पाइप लाइन का शुभारंभ

कुरुक्षेत्र 13 दिसम्बर। खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इस्माइलाबाद शहर में सीवरेज और पीने के पानी की नई पाइप लाइन बिछाने के बाद शहर वासियों को इसका लाभ पहुंचेगा। इस्माइलाबाद में बिछाई जाने वाली सीवरेज पाइप लाइन 200 एमएम स्टोन वेयर पाइप 31872 मीटर, 250 एमएम 3185 मीटर, 300 एमएम 695 मीटर, 400एमएम 113 मीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत 9 करोड 55 लाख होगी। वे सीवरेज पाईप लाईन का शुभारम्भ करने के बाद सम्बोधित कर रहे थे। इसके बाद खेलमंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा बिछाई जाने वाली सीवरेज और पीने के पानी की नई पाइप लाइन का सन्त नगर इस्माईलाबाद में नारियल तोड़ कर अपने कर कमलों से शुभारंभ किया। इसी प्रकार शहर इस्माइलाबाद में लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए डीआई पाइप लाइन बिछाई जाएगी जिसमें 100 एमएम डीआई पाइप 39916 मीटर 150 डीआई पाइप लाइन 2410 मीटर होगी, जिसकी अनुमानित लागत 4 करोड़ 75 लाख होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में यदि अनियमितता पाई गई तो ठेकेदार को बख्शा नहीं जाएगा और अधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जनता का कार्य समय से करें।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *