Breaking News
Home / Education / टवीनिंग प्रोग्राम 2019 के अंतर्गत हुआ छात्र मिलन कार्यक्रम 

टवीनिंग प्रोग्राम 2019 के अंतर्गत हुआ छात्र मिलन कार्यक्रम 

कुरुक्षेत्र 13 दिसम्बर। सरकार द्वारा संचालित टवीनिंग प्रोग्राम 2019 के अंतर्गत श्री मती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लौहार माजरा में छात्र मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मेंराजकीय माध्यमिक विद्यालय खिदरपुरा के विद्यार्थी पहुंचे। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्या अंजू अग्रवाल ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। छात्र मिलन कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मिलकर कविता पाठ, कहानी, श्लोकोच्चारण, गीत, नृत्य एवं रंगोली बनाओ इत्यादि प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। खिदरपुरा से आये विद्यार्थियों ने जिम में व्यायाम किया तथा अटल टिंकरिंक लैब में जाकर मोबाइल से कार चलानी सीखी। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों को केसरी देवी पब्लिक स्कूल की ओर से जलपान करवाया गया व कापियां वितरित की गई। प्राचार्या अंजू अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के छात्र मिलन कार्यक्रमों में सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी एक दूसरे से मिलकर काफी कुछ सीख सकते हैं।

छात्र मिलन कार्यक्रम के अवसर पर एकत्रित विद्यार्थी

About Pankaj Arora

Check Also

धर्मनगरी में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा : नीतीश अग्रवाल

कुरुक्षेत्र 26 अप्रैलः कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को मीडिया से पहली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *