Breaking News
Home / Business / हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक में पहुंची सीजीएसटी उपायुक्त   

हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक में पहुंची सीजीएसटी उपायुक्त   

कुरुक्षेत्र 14 दिसम्बर। कुरुक्षेत्र के एक निजी होटल में हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की कुरुक्षेत्र इकाई की एक बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर केन्द्रीय बिक्री कर (सीजीएसटी) की उपायुक्त शुभदीप कौर शामिल हुई। इस मौके पर चेयरमैन राजेन्द्र सिंघल ने उनका विधिवत स्वागत किया। बैठक में उपायुक्त शुभदीप कौर ने बताया कि केन्द्रीय उत्पाद कर (सैंट्रल एक्साईज टैक्स) एवं केन्द्रीय सेवा कर के 2017 तक के पुराने केस निपटाने के लिए केन्द्र सरकार ने सबका विश्वास योजना लागू कर उद्योगपतियों को राहत प्रदान की है। इस योजना के अंतर्गत पुरानी देनदारी का 70 प्रतिशत तक कर माफ किया जा रहा है। यह योजना 31 दिसम्बर तक लागू रहेगी। उन्होंने उद्योगपतियों एवं व्यापारियों से चर्चा करते हुए बताया कि 1 अप्रेल 2020 से जीएसटी रिटर्न भरने का नया फार्म लागू होने जा रहा है। इस अवसर पर नई टैक्स प्रणाली और नियमों के साथ पोर्टल की भी विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में चेयरमैन राजेन्द्र सिंघल ने उपायुक्त के समक्ष उद्योगपतियों और व्यापारियों की टैक्स संबंधी समस्याओं को रखा और कहा कि विभाग उनके द्वारा की गई ई मेल और परेशानियों के संबंध में पत्राचार का समय पर जवाब नहीं देता है। उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को विभाग से संबंधित उचित जानकारी भी समय पर नहीं मिलती है।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *