Breaking News
Home / Events / केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा भ्रष्ट्राचार पर रोक लगाने के लिए उठाए कड़े कदम, आम लोगों को मिल रहा है सरकार की योजनाओं का लाभ

केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा भ्रष्ट्राचार पर रोक लगाने के लिए उठाए कड़े कदम, आम लोगों को मिल रहा है सरकार की योजनाओं का लाभ

करनाल 14 दिसम्बर। करनाल से लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने कस्बों व गांवों में पहुंचकर जहां क्षेत्र के लोगों का आभार प्रकट करने के लिए अपना धन्यवादी दौरा शुरू किया है वहीं अब करनाल की जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करने के लिए मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शनिवार का दिन निश्चित कर दिया गया है। इसी कड़ी में सांसद संजय भाटिया ने करनाल पहुंचकर आम लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आम जनता का आह्वाहन करते हुए कहा कि लोकसभा के चुनाव में उन्हें इतने प्रचंड मतों से विजय दिलाई है जिसका हिंदुस्तान में अपना एक रिकॉर्ड बना है। इसके लिए वे जनता के सदा आभारी रहेंगे और उनके सुख-दुख में हमेशा शामिल होने का भरसक प्रयास करेंगे। सांसद शनिवार को आईटीआई रोड पर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम के तहत समस्याओं का निराकरण कर रहे थे। इस मौके पर सांसद संजय भाटिया ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा भ्रष्ट्राचार पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। सरकार के इस प्रयास को सफल बनाने के लिए आम नागरिकों का सहयोग भी मिल रहा है। सरकार द्वारा जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अधिकांश सेवाएं व समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं को ऑनलाईन किया जा चुका है। अंत्योदय भवन व सरल केन्द्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अटल सेवा केन्द्रों यानि सीएससी के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन करके सरकार की योजनाओं का आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अंत्योदय सरल केन्द्रों के माध्यम से करीब 600 सेवाओं एवं योजनाओं का ऑनलाईन लाभ जनता को दिया जा रहा है। ऐसा करने से जहां भ्रष्टाचार पर रोक लगी है वहीं अब जनता को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों में चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिला है और दलालों के चंगुल से बचे हैं। वहीं कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया  जिसमें सांसद संजय भाटिया ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया।

रक्तदाता को बैज लगाते करनाल के लोकसभा सांसद

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *