कुरुक्षेत्र, 15 दिसंबर। सीएम के राजनैतिक सचिव एवं पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा देशहित के लिए काम किया और कांग्रेस ने हमेशा सता हासिल करने के लिए काम किया है। वे वाल्मीकि आश्रम व मंदिर में वाल्मीकि सभा व वाल्मीकि समस्त समाज थानेसर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले सीएम के राजनैतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी ने दस लाख रुपए की राशि से होने वाले भगवान वाल्मीकि आश्रम में छात्रावास भवन में मुरंमत कार्य और वाल्मीकि आश्रम के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को संगठित होकर रहना चाहिए। जो समाज एकत्रित होकर काम करेंगा वह समाज निश्चित ही अपने उदेश्य को हासिल कर लेगा। इतना ही समाज के लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा पर पूरा फोकस रखना चाहिए। जब समाज की युवा पीढ़ी शिक्षित होगी तो देश व प्रदेश तरक्की की राह पर आगे बढेगा। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर एक एतिहासिक फैसला लिया, नागरिकता संशोधन बिल लागू करके देश हित में फैसला लिया है। इस प्रकार ने जनहित के लिए कई बड़े फैसले लिए है। इतना ही नहीं भाजपा के साथ साथ किसी भी दल ने देश में फैसला लिया तो कांग्रेस ने साथ देने की बजाय विरोध और राज

नीति करने का काम किया है। कांग्रेस की सोच देश हित की नहीं रही हैै इस कांग्रेस पार्टी ने सता के लिए काम किया है।
Post Now India Post Now India