करनाल 15दिसंबर। करनाल मानव सेवा संघ द्वारा हर दो माह बाद लगाया जाने वाले निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर लगाया गया। स्वामी प्रेम मूर्ति ने बताया कि इस शिविर में दूर दराज से आये लगभग 498 व्यक्तियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया और इस शिविर में डाॅ. बी.के. ठाकुर हस्पताल से आये नेत्र रोग विशेषज्ञो डाॅ. सुनिल व उनकी टीम ने नेत्र रोगियों की आंखो की जांच की व उसके बाद निशुल्क दवाईयां दी। जो रोगी आप्रेशन योग्य पाये गये उन्हें निशुल्क आप्रेशन की तिथि दे दी गई। इस शिविर में मुख्य अतिथि कृष्ण गर्ग पूर्व वरिष्ठ डिप्टी मेयर ने शिविर का शुभारंभ किया। स्वामी प्रेम मूर्ति ने बताया कि जनता के सहयोग से मानव सेवा संघ में समय-समय पर अनेक जनसुविधायें चलाई जा रही हैं। स्वामी प्रेम मूर्ति ने बताया कि करनाल मानव सेवा संघ में स्मार्ट सेवा केन्द्र बनाया गया है जिसमें एक्स-रे, अल्ट्रसाउंड व रक्त की जांच व अन्य जांचें भी मुख्यमंत्री के आदेश पर की निशुल्क की जा रही हैं। उन्होने बताया कि 19 जनवरी 2010 को करनाल मानव सेवा संघ अगले कार्यक्रम में गरीब कन्याओं का विवाह करवा जाएगा।

Post Now India Post Now India