Breaking News
Home / Events / सैनिक बोर्ड की तरफ से विजय दिवस समारोह आयोजित, राजस्व अधिकारी ने दिवस पर वीरांगणाओं और वीर सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित

सैनिक बोर्ड की तरफ से विजय दिवस समारोह आयोजित, राजस्व अधिकारी ने दिवस पर वीरांगणाओं और वीर सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र 16 दिसम्बर। जिला राजस्व अधिकारी डा. चांदी राम चौधरी ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों का नाम हमेशा के लिए याद किया जाता रहेगा। इन वीर सैनिकों के बलिदान के कारण ही हिंदुस्तान के लोग आजादी की हवा में खुली सांसे ले रहे हैं। आज सभी को वीर सैनिकों के सपनों को साकार करने के लिए देश की सेवाओं के लिए आगे आना होगा। वे पंचायत भवन के सभागार में जिला सैनिक बोर्ड द्वारा विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले राजस्व अधिकारी डा. चांदीराम चौधरी ने लघु सचिवालय परिसर में शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को सलामी दी। इसके उपरांत पंचायत भवन के सभागार में दीप प्रज्ज्वलित विधिवत रुप से कार्यक्रम का शुभारॅभ किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में विजय दिवस पर 16 दिसम्बर 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस युद्ध में पाकिस्तान के जनरल नियाजी ने ढाका में 93 हजार सैनिकों के साथ लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने हथियार डाल दिए। आज तक विश्व के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में हथियार डालना एक रिकार्ड है और 17 दिसम्बर 1971 को बंग्लादेश को आजाद राष्ट्र घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि इस युद्ध में भारतीय सेना के 2473 सैनिक शहीद हुए और 6661 सैनिक घायल हुए। उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध में कुरुक्षेत्र से कई सैनिक शहीद और 66 घायल हुए थे। इन सैनिकों ने कुरुक्षेत्र को ही नहीं पूरे हिन्दूस्तान को गौरवान्मित किया।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *