कुरुक्षेत्र 16 दिसम्बर। समग्र शिक्षा कुरुक्षेत्र द्वारा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में जिला स्तरीय स्पेल बी, डिबेट, स्टोरी राइटिंग, वर्तनी एवं क्विज ऑन टेंसेस का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं की संयोजक एपीसी डॉ कृष्णा कुमारी ने बताया कि प्रतिवर्ष हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में प्रथम चरण में खंड स्तर पर, दूसरे चरण में जिला स्तर और तीसरे चरण में राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है । खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पांचों खंडों के 61 विद्यार्थियों सहित कुल 120लोगों ने लिया आज जिन 15 प्रतिभागियों ने पांचों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एपीसी डॉ कृष्णा कुमारी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास, संप्रेषण कला, व्यक्तित्व विकास एवं प्रतियोगिता की भावना विकसित होती है। साथ ही उनके अधिगम स्तर तथा शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि होती है। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, प्रथम, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किए गए।

Post Now India Post Now India