Breaking News
Home / Events / एडीसी ने लिया शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा

एडीसी ने लिया शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा

कुरुक्षेत्र 20 दिसम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि सूर्य ग्रहण मेले को लेकर शहर में सफाई व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों को 22 दिसम्बर तक शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के आदेश भी दिए है। वे पिपली से लेकर थर्ड गेट तक और ब्रहमसरोवर के चारों तरफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के उपरांत नगर परिषद के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पिपली से लेकर थर्ड गेट तक और केडीबी रोड़ से लेकर ब्रहमसरोवर तक सडक़ के किनारे कर्वों की मुरम्मत की जाए, कहीं भी चौंक और कर्व टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को सैक्टरों के अनुसार डयूटी लगाने के आदेश देते हुए कहा कि हर सैक्टर की जिम्मेवारी किसी एक अधिकारी को सौंपी जाए ताकि सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेवारी तय की जा सके।

सफाई व्यवस्था का जायजा लेते अतिरिक्त उपायुक्त

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *