कुरुक्षेत्र 20 दिसम्बर। लघु सचिवालय के सभागार में सघन पशुधन विकास प्ररियोजना कुरूक्षेत्र के उपनिदेशक डाॅ. धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में उपमण्डल अधिकारी पशु पालन एवं डेयरी विभाग थानेसर, पिहोवा व जिला के सभी पशु चिकित्सकों के साथ एक बैठक का आयेाजन किया गया, जिसमें विभागीय स्कीमों की विस्तार पुर्वक जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि जिस पशु पालक की मुर्रा नस्ल की भैंस का दुध 18 किलोग्राम से ज्यादा है तो उसको विभाग की तरफ से आईएमडीपी स्कीम के तहत प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। पशु पालक सरल पोर्टल पर आवेदन करके इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है। जिला कुरूक्षेत्र में विभाग द्वारा पशुओं का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। पशु पालक अपने नजदीक के पशु चिकित्सक से सम्पर्क करके विभागीय स्कीमों का लाभ प्राप्त कर सकते है।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India