कुरुक्षेत्र 21 दिसंबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीपला में शिक्षा विभाग ने कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम व ज्ञान दान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को कैरियर काउंसलिंग के बारे में शिक्षा दी गई। भारती फाउंडेशन गुरुग्राम ने विभिन्न क्षेत्रों से एक्सपर्ट बुलाकर बच्चों को अपना कैरियर चुनाव करने व अलग-अलग क्षेत्रों में जाने के रास्ते बताए। इस अवसर पर पहले बच्चों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया गया जिसमें बच्चों ने अलग अलग क्षेत्रों में रुचि दिखाई जिस के परिणामस्वरूप बच्चों को उसी इच्छानुसार उन्हें अवसर बताये गए व उन्हें उसी कार्यक्षेत्र के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को आगे शिक्षा व रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने के रास्ते भी बताए गए और उन रास्तों पर किस प्रकार चल कर सफलता प्राप्त की जा सकती है यह भी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा बच्चों से सांझा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या ईश्वर देवी किया उन्होंने कहा कि अक्सर 12वीं कक्षा पास करने के बाद बच्चे के सामने बहुत सी चुनोतिया होती है। इसलिए वर्तमान समय में बच्चों को कैरियर काउंसलिंग करवाते रहना चाहिए।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India