Breaking News
Home / Education / निट कुरूक्षेत्र में व्यावसायिक संचार कौशल और कार्य संस्कृति विषय पर आधारित साप्ताहिक कार्यशाला का समापन

निट कुरूक्षेत्र में व्यावसायिक संचार कौशल और कार्य संस्कृति विषय पर आधारित साप्ताहिक कार्यशाला का समापन

कुरुक्षेत्र 21 दिसंबर। एनआईटी के मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा व्यावसायिक संचार कौशल और कार्य संस्कृति (पीसीडब्ल्यू-2019) विषय पर चल रही साप्ताहिक कार्यशाला का समापन देर सायं किया गया। पांच दिनों तक चली इस कार्यशाला के दौरान विभिन्न संस्थानों से शोधार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यावसायिक संचार कौशल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने के साथ-साथ उनके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में पारस्परिक कौशल और उन्हें अपनी पारस्परिक क्षमता विकसित करने में सक्षम बनाना था जो कि उन्हें कार्यस्थल पर रोजमर्रा की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मद्द करने के लिए आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न तरह के पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला के अंतिम दिन कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार ने ‘व्यावसायिक संचार कौशल और कार्य संस्कृति’ विषय पर अपने विचार प्रतिभागियों के साथ सांझा किए। कार्यशाला के संयोजक प्रो. विकास चौधरी ने बताया कि पांच दिनों तक चली इस साप्ताहिक कार्यशाला के दौरान विभिन्न संस्थानों से आए हुए शोधार्थियों ने भाग लिया और ‘व्यावसायिक संचार कौशल और कार्य संस्कृति’ विषय जानकारियां प्राप्त की।

कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का दल।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *