करनाल 20 दिसंबर। करनाल के खाद्य एंव आपूर्ति विभाग में हरियाणा के अलग अलग जिलों से करनाल की 330 राइस मिलर्स की टीम करनाल पहुंच गई। अलग अलग जिलों से आई टीम में खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के 30 निरीक्षक और 6 एएफएसओ जांच के लिए पहुंचे है। आज टीम ने सबसे पहले जाकर अपनी जोइनिंग की और हाजिरी लगाई जिसके बाद खाद्य एंव आपूर्ति नियंत्रक ने टीम को चेकिंग संबंधित दिशा निर्देश दिए जो मुख्यालय से उनके पास आये थे। खाद्य एंव आपूर्ति नियंत्रक अनिल कुमार ने बताया कि करनाल जिले की 330 राइस मिल्स की ये तीसरी वेरिफिकेशन है जो सरकार के आदेशों के बाद करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि जांच के लिए कुल 30 टीम बनाई गई है तथा प्रत्येक टीम में 5-5 सदस्य होंगे। टीम के अंदर एक निरीक्षक खाद्य एंव आपूर्ति विभाग, 3 राजपत्रित अधिकारी, एक अधिकारी मार्कटिंग बोर्ड से होगा जो इन मिल्स की जांच करेंगे। उन्होने कहा कि जो टीम दूसरी बार जांच के लिए आई थी लगभग वही टीम इस बार भी सरकार की ओर से राइस मिलर्स की जांच के लिए नियुक्त की गई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछली दो बार की पीवी में सरकार को कुछ खामियां मिली थी तथा राइस मिलर्स ने भी पीवी टीम के ऊपर सवाल उठाये थे जिसके बाद राज्य सरकार ने सभी राइस मिलर्स की वेरिफिकेशन निगरानी में करवाने का प्रत्येक पीवी की वीडियोग्राफ़ी करवाने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि 2 दिन पहले प्रदेश भर के राइस मिलर्स ने तीसरी बार पीवी होने पर विरोध करने और सरकार का धान वापिस करने की बात कही थी लेकिन कल राइस मिलर्स और सरकार में बातचीत होने के बाद राइस मिलर्स ने तीसरी बार वेरिफिकेशन के लिए अपनी सहमति दे दी थी।
Home / Karnal / फिजिकल वेरिफकशन के लिए खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के 36 अधिकारीयों की टीम करनाल पहुंची, 330 राइस मिलर्स की होनी है वेरिफिकेशन, होगी वीडियो रिकार्डिंग
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India