Breaking News
Home / Education / जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा की छात्रा तिरुवंतमपुरम रवाना होने से पहले शुभकामनाएं दी

जिला शिक्षा अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा की छात्रा तिरुवंतमपुरम रवाना होने से पहले शुभकामनाएं दी

कुरुक्षेत्र 23 दिसंबर। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा की 10वीं कक्षा की छात्रा राखी शर्मा को केरल के तिरुवंतमपुरम शहर में 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपना शोधपत्र प्रस्तुत करने के लिए शुभकामनाएं दी। बाल वैज्ञानिक राखी व पायल ने तिरुवंतमपुरम रवाना होने से पहले अपने शिक्षक जीवविज्ञान प्राध्यापक के साथ जिला शिक्षा अधिकारी का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में देश के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के समक्ष अपना शोधपत्र पढ़ना अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान व प्रौद्योगिकी का युग है। किसी भी देश की उन्नति में विज्ञान का योगदान सदा उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति न केवल अभिरुचि बढ़ती है अपितु उनका सर्वांगीण विकास भी होता है।

About Pankaj Arora

Check Also

धर्मनगरी में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा : नीतीश अग्रवाल

कुरुक्षेत्र 26 अप्रैलः कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को मीडिया से पहली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *