Breaking News
Home / Uncategorized / सम्पत्ति कर पर ब्याज माफी की छूट के लिए 8 दिन शेष, छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे निगम के काउंटर

सम्पत्ति कर पर ब्याज माफी की छूट के लिए 8 दिन शेष, छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे निगम के काउंटर

करनाल 23 दिसम्बर। नगर निगम के सम्पत्ति कर बकायादारों के लिए एकमुश्त बकाया राशि जमा करवाने पर समस्त ब्याज की छूट को लेकर मात्र 8 दिन शेष हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम ने इस अवधि में पडऩे वाले 3 अवकाश यानि, क्रिसमस डे, शनिवार व रविवार को भी टैक्स जमा करवाने के लिए निगम के काउंटर खोले रखने का ऐलान किया है। एक तरह से बकायादारों के लिए यह अच्छी खबर है। दूसरी ओर प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों को बार-बार नोटिस देने के बाद भी टैक्स जमा न करवाने की नियत को देखते, नगर निगम द्वारा सरकारी आदेशो की पालना करते हुए दो दिन पूर्व डिफाल्टरो के प्रतिष्ठानो पर सीलिंग करने के जो नोटिस चस्पा किए गए हैं, उसका भी असर दिखाई देने लगा है। परिणामस्वरूप ऐसे डिफाल्टर निगम कार्यालय में टैक्स भरने के लिए आ रहे हैं। टैक्स ब्रांच से प्राप्त आकंडो को देखें तो चालू मास दिसम्बर में करीब 1 करोड़ रूपये की राशि प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में निगम के खजाने में आई है। अब डिफाल्टरो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के चलते अगले एक सप्ताह में इसमें ओर इजाफा होने की उम्मीद हो गई है। निगम आयुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि डिफाल्टरो के खिलाफ एक्शन लेते हुए 45 लोगो को नोटिस भेजे गए थे व पुन: उन्हें रिमाइंडर दे दिए गए हैं। इस बीच यदि बकाया टैक्स को लेकर ऐसे लोगो को किसी प्रकार की कोई शिकायत है, तो 26 दिसम्बर का दिन उनके लिए रखा गया है, इस दिन आयुक्त उनकी निजी सुनिवाई करेंगे।

About Pankaj Arora

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *