कुरुक्षेत्र 24 दिसम्बर। श्री मती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लौहार माजरा में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने जहां सुन्दर क्रिसमस ट्री सजाया, वहीं अनेक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सर्वप्रथम स्कूल की छात्रा पल्लवी ने सभी विद्यार्थियों को अपने सुन्दर वक्तव्य के माध्यम से क्रिसमस डे के आयोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस के अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा समूहनृत्य, समूहगान व गीत प्रस्तुत कर यशुमसीह को याद किया गया। इस मौके पर क्रिसमस डे कार्यक्रम में बीच बीच में अनेक मनोरंजक गेम भी रखे गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों को प्राचार्या ने बताया कि भारत धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां सभी धर्मों के त्यौहारों को श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया जाता है। यही त्यौहार हमें एकता के सूत्र में बांधते हैं। हम सभी को महापुरुषों द्वारा बताये गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India