करनाल 24 दिसम्बर। शहर के आउटर कॉलोनियों में नगर निगम की ओर से गलियां, नालियां, सीवरेज व पेयजल की पाईप डाले जाने का कार्य करवाया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त निशांत कुमार यादव ने शहर के वार्ड-17 स्थित हकीकत नगर में जाकर वहां निर्माण कार्यों का जायजा लिया। यहां 1 से 6 नम्बर तक गलियां बनाने के साथ-साथ उनमें स्टोरम वाटर व इंटरलोकिंग के कार्य चल रहे हैं। अमरूत के तहत सीवर लाईने डाले जाने का काम जारी है। इनमें से गली नम्बर-3 व 4 में यह कार्य पूर्ण हो गए हैं, जबकि गली नम्बर-5 में चल रहे हैं। गली नम्बर-2 में बरसाती पानी की निकासी की लाईने डाली जा रही हैं, इस कार्य में लिक्ंवड गलियों को भी कवर किया जा रहा है। इसके बाद गली नम्बर-1 व 6 में सभी कार्य करवाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त ने कार्यों की फीडबैक लेकर अपनी संतुष्टी जाहिर की और उन्हें भरौसा दिलाया कि सभी कार्य मुकम्मल कर आपको सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि हकीकत नगर के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें और आगामी मार्च तक इन लोगों को चल रहे विकास कार्यों की सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके पश्चात आयुक्त ने वार्ड नम्बर-5 के कटाबाग क्षेत्र का दौरा किया। बता दें कि यहां नगर निगम की ओर से गलियों में इंटरलॉकिंग के कार्य जोरों से करवाए जा रहे हैं। कभी उबड़-खाबड़ और बेतरतीब गलियां यहां आने वालों का मुंह चिढाती थी, अब यहां गलियां बन जाने से यहां की तस्वीर ही बदल गई है और लोग खुश दिखाई देते हैं।
Home / Karnal / हकीकत नगर और कटाबाग में करवाए जा रहे निर्माण कार्यों का निगमायुक्त ने किया दौरा, अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्य निपटाने के दिए निर्देश
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India