कुरुक्षेत्र, 24 दिसंबर। गुरु नानक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों और माता गुर्जर कौर जी के शहीदी के उपलक्ष्य में शहीदी सप्ताह मनाया गया। प्राचार्य मुखत्यार सिंह ने कहा कि हमें महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। गुरु गोविंद सिंह जी के दो बड़े साहिबजादों अजीत सिंह व जुझार सिंह को चमकौर की गढ़ी में शहादत दी तथा छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह व फतेह सिंह ने सरहिंद में अपनी शहादत दी। वहीं माता गुर्जर कौर ने भी ठंडे बुर्ज में अपने प्राणों का बलिदान दिया। बाल सभा में विद्यार्थियों ने धार्मिक गीत बाटां लंबियां ने रस्ता पहाड़ दा, तुरे जांदे गुरां दे लाल जी, उस वेले दा सुनो हाल जी सुनाया।
Home / Education / गुरु नानक स्कूल के सीनियर व जूनियर विंग में गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों का शहीदी सप्ताह आयोजित
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India