Breaking News
Home / Events / मुख्यमंत्री सामाजिक संस्थाओं से हुए रू-ब-रू, समस्याओं का किया समाधान

मुख्यमंत्री सामाजिक संस्थाओं से हुए रू-ब-रू, समस्याओं का किया समाधान

करनाल 29 दिसम्बर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने कार्यक्रमो के दौरान लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सामाजिक संस्थाओं से रू-ब-रू हुए और उनकी समस्याओं का समाधान किया। मुख्यमंत्री को मिलने वालो में आम लोगों के साथ-साथ ज्यादातर सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे। वहीं सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने अपने-अपने समाज की धर्मशालाओं के निर्माण के लिए अनुदान राशि व जगह उपलब्ध करवाने बारे अनुरोध किया और मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने के लिए समय मांगा। सिख समुदाय के लोगो ने भी मुख्यमंत्री से भेंट की और हरियाणा में अलग से गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी गठित करवाने की मांग की। हकीकत नगर के पाल समाज, उत्तराखंड सभा करनाल, टपरीवास समाज, पांचाल समाज के लोगों ने धर्मशाला बनवाने तथा पंजाबी बिरादरी व वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन करने के लिए समय मांगा। इसी प्रकार न्यू रमेश नगर निवासियों ने स्ट्रीट लाईट व सड़कों के निर्माण बारे अनुरोध पत्र दिया।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *