कुरुक्षेत्र 30 दिसंबर। प्रसिद्ध दु:खभंजन मंदिर में सोमवार को हवन यज्ञ किया गया। जिसमें शिव भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहूति डाली और पूजा-अर्चना की तथा भोले नाथ को दूध-फल-फूल, बेल-पत्र चढ़ाए और शिवलिंग को रुद्राक्षमाला व फूलों से सजाया गया। मंदिर में पूजा अर्चना की गई व भक्तों हेतू भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। पं सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि यह जो संसार है वह शिव की कृपा से चलायमान है। संसार के जड़-चेतन में शिव का ही वास है।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India