कुरुक्षेत्र 30 दिसम्बर। श्री मती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लौहार माजरा में चल रहे एन एस एस शिविर के अवसर पर छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कृष्ण मार्शल आर्ट्स संस्थान के प्रमुख राजेश शर्मा ने छात्राओं को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण दिया और विशेष टिप्स भी बताये। उन्होंने छात्राओं को एलबो अटैक, ग्रोइग अटैक, गर्दन अटैक से संबंधित प्रशिक्षण दिया। प्राचार्या अंजू अग्रवाल ने छात्राओं से कहा कि यदि छात्राएं आत्म रक्षा के इन तरीकों सीखेंगी तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और छात्राएं जीवन में हर मुश्किल का सामना भी आसानी से कर सकेंगी।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India