Breaking News
Home / Events / श्रीश्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

श्रीश्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित

कुरुक्षेत्र, 30 दिसंबर। समस्त श्यामप्रेमी परिवार ने श्री खाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया। श्याम प्रेमी अजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में दूर-दूर से आए श्याम भक्तों ने भाग लिया। श्री श्याम जी के आकर्षक श्रृंगार की आभा देखते ही बन रही थी। इस दौरान गायकों ने श्याम जी के मधुर भजनों से समां बांधा। जिनमें हारा हुआ हूं बाबा तुम हाथ तो बढाओ, सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए श्याम प्रेमी झूम उठे। भजनों के पश्चात श्याम जी को भोग लगाकर भंडारा दिया गया।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *