Breaking News
Home / Kurukshetra / वाहन चालकों की सुविधा व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एलएचएआई खर्च करेगा 50 लाख

वाहन चालकों की सुविधा व दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एलएचएआई खर्च करेगा 50 लाख

कुरुक्षेत्र 31 दिसंबर उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि वाहन चालकों की सुविधा और सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से अम्बाला और कुरुक्षेत्र जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर 50 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है। इस राशि से रिफलेक्टर टेप, अवैध कटों को रोकना, सडक़ों की देखरेख सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। इतना ही नहीं पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर नवम्बर माह में सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 1254 चालान किए और इन वाहन चालकों पर तकरीबन 10 लाख 9 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। वे लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्तरीय रोड़ सेफ्टी की मासिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि 56 स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया गया, सभी मार्गो पर सफेद पट्टी से मार्किंग करवाई गई, लाईट जलवाई गई, ट्रैफिक नियमों के प्रति स्कूलों और अन्य जगहों पर लोगों में जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि सडक़ सुरक्षा के तहत लोगों को सुविधाजनक बनाना है न कि असुविधाजनक, इसलिए  सभी अधिकारी इस विषय को अपना नैतिक कर्तव्य समझकर पूरा करना सुनिश्चित करेंगे और जो भी कमियां रह गई है उन्हे समय रहते पूरा करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आदेश दिए कि जीटी रोड़ और स्टेट हाईवे पर ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी चलाना, सीट बेल्ट ना लगाना, जैसे विषयों को जहन में रखकर पूरी तरह चैकिंग की जाए और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए जाए। इससे सडक़ दुघटनाओं में कमी आएगी और इन दुर्घटनाओं में जानमाल की हानि से बचा जा सकेगा।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *