कुरुक्षेत्र 01 जनवरी। उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि हर कार्य को पूरी मेहनत, लग्न और निष्ठा के साथ करना चाहिए, इसके लिए आपस में कार्यो से सम्बन्धित सभी को पूरा तालमेल रखना चाहिए। वे स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में लघु सचिवालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जिले में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हुआ, इसके अलावा दो बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हुआ, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हुए और सूर्य ग्रहण मेले के आयोजन सहित कई बड़े कार्यक्रम आयोजित हुए। इन सभी कार्यक्रमों का आपके सहयोग से सफल आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सीएम विंडो, सोशल मीडिया तथा आनलाईन योजनाओं में कुरुक्षेत्र प्रथम स्थान पर रहा, यहीं नहीं जल शक्ति अभियान में कुरुक्षेत्र हरियाणा में प्रथम स्थान पर रहा। उन्होंने कहा कि जब भी कोई कार्य करे उस कार्य को करने से पहले उस कार्य के उपर पूरा होमवर्क करे, परिवर्तन होता रहता है, आज मैं हूं, कल कोई ओर आएगा, लेकिन आपने अपने कार्य के प्रति लग्न को कम नहीं होने देना है।
उन्होंने कहा कि नववर्ष आप सभी के लिए मंगलमय हो और नए साल में आपको खूब खुशियां मिले।
Post Now India Post Now India