कुरुक्षेत्र 1 जनवरी। श्री मती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में चल रहे एन एस एस शिविर के दौरान छात्राओं ने स्वच्छ्ता अभियान चलाया। इस स्वच्छ्ता अभियान में छात्राएं गांव कमौदा पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कमौदा में स्थित श्री काम्यकेश्वर महादेव मन्दिर के दर्शन किए। छात्राओं ने गांव के साथ साथ मन्दिर परिसर में भी साफ सफाई की और मन्दिर की मूर्तियों को भी अच्छे से साफ किया। इस के उपरांत मन्दिर में विधिवत पूजा अर्चना की। मन्दिर के सेवकों ने भी छात्राओं के कार्य की खुले दिल से सराहना की। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू अग्रवाल ने छात्राओं से कहाकि यदि हम अपने आसपास साफ सफाई रखेंगे तो तभी स्वच्छ वातावरण बनेगा। उन्होंने एन एस एस शिविर में भाग ले रही छात्राओं के उत्साह और कार्यों की सराहना की।

Post Now India Post Now India