Breaking News
Home / Education / केसरी देवी स्कूल की छात्राओं ने स्वच्छ्ता अभियान के अंतर्गत की सफाई 

केसरी देवी स्कूल की छात्राओं ने स्वच्छ्ता अभियान के अंतर्गत की सफाई 

कुरुक्षेत्र 1 जनवरी। श्री मती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में चल रहे एन एस एस शिविर के दौरान छात्राओं ने स्वच्छ्ता अभियान चलाया। इस स्वच्छ्ता अभियान में  छात्राएं गांव कमौदा पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कमौदा में स्थित श्री काम्यकेश्वर महादेव मन्दिर के दर्शन किए। छात्राओं ने गांव के साथ साथ मन्दिर परिसर में भी साफ सफाई की और मन्दिर की मूर्तियों को भी अच्छे से साफ किया। इस के उपरांत मन्दिर में विधिवत पूजा अर्चना की। मन्दिर के सेवकों ने भी छात्राओं के कार्य की खुले दिल से सराहना की। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू अग्रवाल ने छात्राओं से कहाकि यदि हम अपने आसपास साफ सफाई रखेंगे तो तभी स्वच्छ वातावरण बनेगा। उन्होंने एन एस एस शिविर में भाग ले रही छात्राओं के उत्साह और कार्यों की सराहना की।

स्वच्छ्ता अभियान में भाग लेती स्कूल की छात्राएं

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *