Breaking News
Home / Events / नवनियुक्त उपायुक्त सुजान सिंह ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों की ली बैठक दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

नवनियुक्त उपायुक्त सुजान सिंह ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों की ली बैठक दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 कैथल, 1 जनवरी। नव नियुक्त उपायुक्त सुजान सिंह ने कैथल उपायुक्त का पदभार संभाल लिया है। हाल ही में उनका स्थानांतरण भिवानी उपायुक्त पद से कैथल हुआ है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जिला में चल रहे विभिन्न कार्यों की फीडबैक ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा आम जन के लिए जितनी भी योजनाएं चलाई गई हैं, उन सबका लाभ संबंधित व्यक्ति तक अविलंब पहुंचना चाहिए। जिला में जितनी भी विकासात्मक परियोजनाएं चल रही हैं, उन सबको गुणात्मक पूरा करवाएं। कार्यालय में आने वाले सभी व्यक्तियों के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के मैपिंग के कार्य को जल्द पूरा करें। इसके साथ-साथ और भी जितनी योजना व परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, उन्हें भी समयबद्ध पूरा करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नही होनी चाहिए, सभी विभाग आपसी तालमेल से कार्य करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। कार्यालयों में साफ-सफाई और समय का विशेष ध्यान रखें। जिला वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि आम जन के कार्यों को समयानुसार किया जाएगा। जिला की जितनी भी विकासात्मक योजनाएं हैं, उन्हें समय पर पूरा किया जाएगा, ताकि आम जन को उसका लाभ मिल सके।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *