Breaking News
Home / Events / विधायक रामकुमार कश्यप ने कुंजपुरा के नवनिर्मित बीडीपीओ कार्यालय का हवन-यज्ञ में आहूति डालकर विधिवत रूप से किया शुभारम्भ, नववर्ष की ग्रामीणो को दी बधाई

विधायक रामकुमार कश्यप ने कुंजपुरा के नवनिर्मित बीडीपीओ कार्यालय का हवन-यज्ञ में आहूति डालकर विधिवत रूप से किया शुभारम्भ, नववर्ष की ग्रामीणो को दी बधाई

करनाल 1 जनवरी। इन्द्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने नववर्ष के मौके पर कुंजपुरा के नवनिर्मित बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। ग्रामीणो द्वारा विधायक का पगड़ी पहनाकर व फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक ने हवन-यज्ञ में आहूति डालकर कार्यालय का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणो को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विधायक रामकुमार कश्यप ने बताया कि इस कार्यालय भवन का पिछले दिनो करनाल से मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया था। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुंजपुरा गांव को खण्ड का दर्जा देकर इस इलाके में  विकास का एक नया अध्याय जोड़ा है। कुंजपुरा गांव पहले करनाल ब्लॉक में लगता था और ब्लॉक में ज्यादा गांव होने की वजह से विकास की गति धीमी थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने प्रत्येक गांव का चहुंमुखी विकास करने के लिए करनाल जिला में 6 ब्लॉको से संख्या बढ़ाकर 8 कर दी गई है। इतना ही नहीं इन दोनो नए ब्लॉको में अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। अब ग्रामीणो के कार्य यहीं पर होने शुरू हो गए हैं। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की कि कुंजपुरा, इन्द्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मुख्यमंत्री द्वारा इस ब्लॉक के लिए पहले भी करोड़ो रूपये के विकास कार्यों की सौगात दी है और अब इस कार्यकाल में भी नए-नए विकास कार्यों की परियोजनाएं मिलेंगी। किसी भी कार्य को अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। इस मौके पर उन्होने लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका निराकरण किया। गांव की महिलाओं ने शराब ब्रिकी पर प्रतिबंध लगाने तथा ठेका हटवाने बारे अनुरोध किया, जिस पर विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में शराब की ब्रिकी पर रोक लगाई जाए।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *