Breaking News
Home / Events / सांसद ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जानी लोगों की समस्याएं, निराकरण के लिए दिये अधिकारियों को आदेश

सांसद ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जानी लोगों की समस्याएं, निराकरण के लिए दिये अधिकारियों को आदेश

करनाल 5 जनवरी। करनाल के सांसद संजय भाटिया ने कहा कि सार्वजनिक समस्याओं का निराकरण करने के लिए वह हर समय प्रयासरत है। उन्होंने करनाल लोकसभा क्षेत्र की जनता से अपील की कि वह अपनी सार्वजनिक समस्याओं व जरूरतों को जन सुनवाई के दौरान उनके समक्ष लाए, उनका प्राथमिकता के आधार पर हर संभव निराकरण किया जाएगा। सांसद लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा और केन्द्र सरकार आम आदमी की सरकार है, इस सरकार द्वारा पारदर्शिता से विकास कार्य करवाएं जा रहे है। सरकार का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे, इसके प्रयास लगातार अधिकारियों के सहयोग से किये जा रहे है। सांसद ने जन सुनवाई के दौरान दर्जनों लोगों से उनकी समस्याएं जानी और अधिकारियों को निराकरण करने के आदेश दिये।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *