करनाल 6 जनवरी। जनगणना 2021 हेतु ग्रामीण एवं शहरी वर्गीकरण को अंतिम रूप देने तथा जनगणना 2021 की तैयारियों का जायजा लेने हेतु अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जनगणना निदेशालय हरियाणा से आए जनगणना अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य आगामी 1 मई से शुरू किया जाएगा, जो 15 जून तक चलेगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या की परिगणना का कार्य आगामी 9 फरवरी 2021 से शुरू होकर 28 फरवरील 2021 तक रहेगा और रिविजनल राऊंड का कार्य आगामी 1 से 5 मार्च 2021 की अवधि में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य को सुगमतापूर्वक करने के लिए सभी प्रशासनिक ईकाईयों को बीती 31 दिसम्बर को स्थिर कर दिया गया है। अब इसके पश्चात जनगणना कार्य की समाप्ति तक प्रशासनिक ईकाईयों की सीमाओं में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली बार जनगणना डिटीजल रूप में की जा रही है, जहां प्रगणकों द्वारा सभी आंकड़ों का संकलन विशेष तौर पर डिजाईन किए गए मोबाईल एप के माध्यम से किया जाएगा। जनगणना की सभी गतिविधियां एवं प्रगति का अनुवीक्षण यथा समयानुसार जनगणना अनुवीक्षण एवं प्रबंधन प्रणाली पोर्टल, जोकि विशेष तौर पर इसी कार्य के लिए डिजाईन किया गया है, के माध्यम से किया जाएगा। मोबाईल् एप के प्रयोग से एकत्रित किए जाने वाले आंकड़े तीव्र गति से सकंलित होंगे और जनगणना आंकड़ों को समयबद्घ रूप से जारी किया जा सकेगा।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India