कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। तहसीलदार कुरुक्षेत्र द्वारा एक व्यक्ति के अनुसूचित जाति के जारी करवाए गए जाली प्रमाण पत्र को जांच के बाद रद्द कर दिया है। तहसील कार्यालय कुरुक्षेत्र ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि लक्ष्मी महतो, निवासी पटियाला बैंक कालोनी, थानेसर ने 1 अगस्त 2018 को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र तहसीलदार कार्यालय से नगर परिषद थानेसर की रिपोर्ट के अनुसार स्टाफ को गुमराह करके जारी करवाया था। संजय कुमार पासवान पुत्र निवासी पटियाला बैंक कालोनी थानेसर ने प्रबंधक श्रम, भारतीय खाद्य निगम कार्यालय से आरटीआई के माध्यम से रिपोर्ट प्राप्त की गई, जिसमें उन द्वारा बताया गया कि लक्ष्मी महतो को कोईरी जाति से सम्बन्ध रखता है, जो कि बैकवर्ड क्लास में आती है। इसलिए यह प्रमाण पत्र गलत जारी किया गया है और इसे निरस्त करने की मांग की है। तहसील कार्यालय द्वारा 1 जनवरी 2020 को लक्ष्मी महतो को नोटिस देकर इस बारे दो दिन की अंदर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया। सम्बन्धित व्यक्ति द्वारा इस बारे में कोई भी जवाब न मिलने पर तहसील कार्यालय द्वारा प्रबंधक श्रम, भारतीय खाद्य निगम कुरुक्षेत्र को 3 जनवरी 2020 को पत्र लिखकर लक्ष्मी महतो की जाति के बारे में जानकारी मांगी गई, जिसमें सम्बन्धित विभाग द्वारा लक्ष्मी महतो जो कि उनके कार्यालय में कार्यरत था, बारे 6 जनवरी 2020 को जानकारी दी कि लक्ष्मी महतो कोईरी जाति से सम्बन्ध रखता है। इसलिए लक्ष्मी महतो की तरफ से अपना पक्ष नहीं रखे जाने व सभी रिपोर्टो के आधार पर लक्ष्मी महतो के प्रमाण पत्र को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India