कैथल, 9 जनवरी। उपायुक्त सुजान सिंह ने ट्रैफिक पार्क का निरीक्षण किया तथा यहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने प्रादेसिक परिवहन प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ट्रैफिक लाईटों, हाई मास्ट लाईट को ठीक करवाने का एस्टीमेट तैयार करवाएं तथा पार्क में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने नया बस अड्डा परिसर के समीप स्थित ट्रैफिक पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्व प्रथम ट्रैफिक पार्क में अंकित किए गए यातायात चिन्हों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ट्रैफिक पार्क को दुरुस्त करवाकर जिला वासियों को शीघ्र ही सौंपा जाएगा तथा यहां पर विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के बारे में भी उचित जानकारी दी जा सकेगी। उन्होंने प्राधिकरण के सहायक सचिव को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रैफिक पार्क में कचरे को न जलाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्क में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चत की जाए तथा इस पार्क का उचित देख-रेख की जाए ताकि जिला वासियों को ट्रैफिक पार्क का लाभ मिल सके। उन्होने निर्देश दिए कि वे लाईट व्यवस्था का दुरुस्त करवाने हेतू एस्टीमेट तैयार करवाएं। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर इस पार्क को दोबारा शुरू करवाने के लिए दिशा निर्देश देंगे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पार्क में यातायात नियमों की जानकारी देने हेतू लगाई गई सोलर लाईटों को भी ठीक करवाया जाएगा।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India