Breaking News
Home / Events / कार्यालय समय के दौरान कार्यालय में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

कार्यालय समय के दौरान कार्यालय में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

कैथल, 10 जनवरी। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि सभी अधिकारी सरकार द्वारा निर्धारित किए गए समय के अनुसार कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि आम जनता के कार्य समय पर हो सकें और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। कार्यालय समय के दौरान कार्यालय से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। संबंधित विभागों के अधिकारी खुला दरबार में उपस्थिति सुनिश्चित करें ताकि मौके पर आम जनता की शिकायतों का निपटारा किया जा सके। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित खुला दरबार में जनता की शिकायतें सुनने के दौरान अधिकारियों को निर्देश दे रही थी। उन्होने कहा कि अधिकारी आम जनता की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें ताकि लोगों को असुविधा न हो और उन्हें सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि वे हलका कलायत के विकास से संबंधित लंबित परियोजनाओं की भी खुला दरबार में समीक्षा करती हैं और संबंधित अधिकारियों को इन्हें शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दे रही हैं। वे हलका के सम्पूर्ण विकास के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गंदे पानी की निकासी के संदर्भ में निर्देश दिए कि वे लोगों की गंदे पानी की निकासी का यथाशीघ्र समाधान करवाएं। उन्होंने मॉडल टाउन निवासी सुखा सिंह की शिकायत के संदर्भ में बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को तुरंत ठीक करवाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज मीटर का बिल किसी अन्य से भरवाया जाए। शिकायत कर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके पास शक्ति नगर निवासी सुच्चा सिंह का बिजली का बिल भेज कर बिल भरवाया गया है, जो राशि वापिस दिलाई जाए। उन्होने अपील की कि वे एक ही शिकायत को बार-बार लेकर न आएं। ऐसा करने से असुविधा होती है तथा सभी की शिकायतों का समाधान करने में समय लगता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उन्हें एक बार शिकायत प्राप्त होते ही इसका समाधान करवाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यदि एक बार शिकायत देने के उपरांत शिकायत का समाधान नहीं किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शिता एवं योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश सरकार की नीतियों से युवाओं में पढाई के प्रति रूचि बढी है तथा वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर तैयारी कर रहे हैं।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *