कैथल, 12 जनवरी। विधायक लीला राम ने कहा कि जो समाज संघर्ष करता है, उसे उसका सकारात्मक परिणाम मिलता है। समाज को आशावादी होकर आगे बढऩा चाहिए। राजनीति को समाज सेवा का जरिया बनाकर आम जन की सेवा करने का संकल्प लिया है। सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। धन की कमी के कारण कोई भी विकास कार्य नही रूकेगा। विधायक लीला राम सैक्टर 19 के सामुदायिक केंद्र में डॉ. भीम राव अंबेडकर भवन व छात्रावास सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितगण को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक ने डॉ. भीम राव अंबेडकर के चित्र पर पूष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया। सभा द्वारा विधायक को संविधान की एक प्रति तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि दलित समाज मेहनतकश समाज है, जो अपनी मेहनत व योग्यता के आधार पर आगे बढ़ा है। समाज के बच्चों ने बाबा साहब के दिखाए गए रास्ते पर चलते हुए शिक्षा ग्रहण की है और हर क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर ने ऐसे संविधान की रचना की जो दुुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान कहलाया। उन्होंने समरस्ता तथा भाईचारे का संदेश देते हुए सभी को एक समान अधिकार देने का प्रावधान किया है। हरियाणा सरकार द्वारा भी उनके दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सभा द्वारा डॉ. भीम राव अंबेडकर भवन व छात्रावास बनाने के लिए सरकार के पास पूरी पैरवी की जाएगी, ताकि यह भवन जल्दी बनें, जिससे युवाओं को पढऩे का और आगे बढऩे का मौका मिलेगा।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India