Breaking News
Home / Events / सांसद ने रन फार यूथ-यूथ फार नेशन मैराथन को हरी झंडी देकर किया रवाना, हरियाणा के सभी गांवों और शहरों की बस्तियों में योगशालाए खोलने की योजना

सांसद ने रन फार यूथ-यूथ फार नेशन मैराथन को हरी झंडी देकर किया रवाना, हरियाणा के सभी गांवों और शहरों की बस्तियों में योगशालाए खोलने की योजना

कुरुक्षेत्र 12 जनवरी। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूरे विश्व में भारत को युवा भारत के रुप में पूरे सम्मान के देखा जाता है, क्योंकि भारत में आबादी का 65 प्रतिशत हिस्सा युवा शक्ति का है। इस युवा शक्ति को सही दिशा दिखाकर और युवाओं के जोश और जज्बे का प्रयोग करके भारत को फिर से दुनिया का विश्व गुरु बनाना है। इतना ही नहीं पूरी दुनिया में युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति के ब्रांड एम्बेसडर के रुप में काम करेगी। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखकर ही स्वामी विवेकानंद जैसे महान पुरुषों के जीवन से आत्मसात करवाने के लिए ही सरकार की तरफ से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सांसद नायब सिंह सैनी पुरुषोतमपुरा बाग में पुलिस एवं प्रशासन के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित रन फार यूथ-यूथ फार नेशन मैराथन कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसके उपरांत सांसद नायब सिंह सैनी ने हवा में रंग-बिरंगे गुबारे छोडक़र व हरी झंडी देकर रन फार यूथ मैराथन को रवाना किया। इसके साथ ही बच्चे, युवा व बुजुर्ग देश की एकता के लिए मैराथन में एकजूट होकर दौड़ पड़े। इन सभी प्रतिभागियों ने ब्रहमसरोवर के चारों तरफ 5 किलोमीटर की मैराथन को पूरा किया। सांसद ने कहा कि जब युवा मैराथन से अपने-अपने घर जाएं तो यहां से वर्तमान समय में देश की आवश्यकताओं के अनुरूप कुछ संकल्प लेकर जाएं। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं का आह्वान करते हुए कठोपनिषद का एक मंत्र कहा था ‘उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत’ अर्थात उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक कि अपने लक्ष्य तक न पहुंच जाओ। आज नई चुनौतियां और समस्याएं देश व समाज को कमजोर कर रही हैं। हमें यह ध्यान रखना है कि चरित्र-निर्माण के बिना राष्ट्र-निर्माण अधूरा है। आज भ्रष्टाचार, कदाचार, अपसंस्कृति, क्षेत्रवाद, धर्मवाद, साम्दायिकता, सिद्धांतहीनता गंभीर चुनौती बन गई हैं। इसी तरह कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति अपराध, दहेज प्रथा, दिखावा उपभोक्तावाद व भौतिकवाद से उपजी अनेक बुराईयां व कुरीतियां समाज को खोखला कर रही हैं। इन हालात को बदलने के लिए देश व समाज युवाशक्ति की ओर देख रहा है, क्योंकि युवाओं में समस्याओं की पहचान करके उनका समाधान करने की अद्भुत क्षमता होती है, सामाजिक परिवर्तन में भी युवा मजबूत शक्ति साबित होते हैं। उन्होने कहा कि हम यहां आज युवाओं पर केन्द्रित युवाओं द्वारा ही आयोजित रन फार यूथ मैराथन में भाग ले रहे हैं। जब हम ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की बात करते हैं तो भारतीय संस्कृति और युवा शक्ति के अग्रदूत स्वामी विवेकानंद जी का ध्यान सबसे पहले हमारे मन में आता है, क्योंकि उन्हीं के जन्मदिन को हम ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाते हैं।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *