कुरुक्षेत्र, 11 जनवरी। प्राचीन शिव साईं मंदिर में लोहड़ी एवं मकर संक्राति के उपलक्ष्य में करवाई जा रही श्री मद्भागवत कथा में कथावाचक पं. राम अवतार श्रोत्रिय ने जड़ भरत और भगवान वामन अवतार प्रसंग सुनाया। कथा के यजमानों ने भागवत पूजन में हिस्सा लेकर कथावाचक को तिलक लगाया। प्रसंग में उन्होंने बताया कि वामन अवतार ने भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी की दंभ तथा अंहकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता और यह भी बताया कि यह धनसंपदा क्षणभंगुर होती है। इसलिए इस जीवन में परोपकार करों। प्रवचनों में उन्होंने कहा कि अहंकार, गर्व, घृणा और ईष्र्या से मुक्त होने पर ही मनुष्य को ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। यदि हम संसार में पूरी तरह मोहग्रस्त और लिप्त रहते हुए सांसारिक जीवन जीते है, तो हमारी सारी भक्ति एक दिखावा ही रह जाएगी। कथा के दौरान वामन अवतार की झाकी दिखाई गई और तेरे द्वार खड़ा भगवान भगत भर दे रे झोली पर श्रद्घालु भाव-विभोर हो उठे।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India