Breaking News
Home / Events / नगर में कोई भी नही रहने दिया जाएगा डार्क स्पॉट, लाईटिंग की होगी समूचित व्यवस्था, अधिकारियों को दिए निर्देश

नगर में कोई भी नही रहने दिया जाएगा डार्क स्पॉट, लाईटिंग की होगी समूचित व्यवस्था, अधिकारियों को दिए निर्देश

कैथल,14 जनवरी। उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि नगर के किसी भी स्थान को अंधेरे में नही रहने दिया जाएगा। कोई भी डार्क स्पॉट नही होगा। लाईटिंग की समूचित व्यवस्था होगी, ताकि सुरक्षा की दृष्टि से शहर सुरक्षित हो। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी लाईटिंग व्यवस्था ठीक की जा रही है, उसे भविष्य में निरंतर बरकरार रखें। उपायुक्त सुजान सिंह पेहवा चौक, छोटू राम चौक में ट्रैफिक लाईट व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने उपरांत अधिकारियों का निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जो भी लाईट से संबंधित समस्याएं दुरूस्त की जा रही हैं, उसकी लगातार मोनिटरिंग की जाए और इस व्यवस्था को निरंतर सुचारू रूप से दुरूस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक लाईट के टाईमर को जल्द लगवाए जाए। इसके साथ-साथ ट्रैफिक लाईट की सामने से आ रहे वाहन चालकों की विजिब्लिटी के लिए खंभों पर तकनीकी रूप से एंगल या दूसरी व्यवस्था की जाए, ताकि दूसरी ओर से आने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक लाईट स्पष्ट नजर आए। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैफिक लाईटस के ऊपर लगे खाली एंगलों में सांकेतिक चिन्ह लगाए जाएं, ताकि बाहर से आने वाले आंगुतकों को रास्ते के बारे में पता चल सके। उन्होंने इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस को भी निर्देश दिए कि पेहवा चौक के चारों ओर स्लिप वे को बैरीकेट के माध्यम से दुरूस्त रखें, ताकि साईड में जाने वाले वाहन बिना किसी असुविधा के चौक पार कर सकें।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *