कुरुक्षेत्र 18 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि आधुनिकता के दौर में महिलाएं अपने घर के काम काज में व्यस्त रहती है, बच्चें पार्कों और खेल प्रगांणों के अभाव में मोबाईल और टीवी तक सिमट कर रह गए है तथा इससे स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड रहा है और बीमारियों का अंदेशा बना रहता है। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए महिलाओं और बच्चों और आम नागरिकों की सेहत को तन्दुरूस्त रखने के लिए जिले के प्रत्येक गांव में एक या 2 एकड़ भूमि में पार्क बनाई जाएगी। इन पार्को के लिए पंचायत की तरफ से जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी और प्रशासन की तरफ से पैसा खर्च किया जाएगा। उपायुक्त फिट इंडिया मूवमेंट के तहत गांव खैरी के राजकीय स्कूल में साईकिल डे पर आयेाजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त ने साईकिल डे पर साईकिल रैली का हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होने कहा कि आज ना खेल रहे ना खेल प्रगांण और ना ही कोई खेलने वाला। इससे लोगों खासकर युवाओं के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड रहा है। पुराने समय में लोग फिजिकल वर्क ज्यादा करते थे, इसलिए हमेशा फिट रहते थे, लेकिन आज आधुनिकता के दौर में बच्चें मोबाईल और टीवी तक सिमट कर रह गए है, महिलाएं घर के काम काज तथा आम नागरिक अपने काम धंधों तक ही सिमट कर रह गया है। इसलिए कोई ना कोई व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त है और दवाईयों के प्रयोग से अपने आप को स्वस्थ रखने का प्रयास करता है। पुराने समय के बुर्जुग आज भी नौजवानों से ज्यादा तन्दुरूस्त और मेहनती नजर आते है तथा महिलाओं और बेटियों में खून की कमी रहती है। उन्होंने कहा कि यदि समाज का हर व्यक्ति स्वस्थ रहेगा तभी देश आगे बढ पाएगा। इस देश को आगे बढाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम नागरिक को फिट रखने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट के कार्यक्रमों को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया। उन्होने कहा कि प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है कि प्रत्येक गांव में पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस पार्क के लिए ग्राम पंचायत की तरफ से 1 या 2 एकड़ जमीन उपलब्ध करवानी होगी। इन पार्को में झूले व अन्य व्यवस्था का प्रबंध करने के लिए प्रशासन की तरफ से किया जाएगा।
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India