Breaking News
Home / Events / विधायक ने किया 65 लाख रुपए से बनने वाली वाल्मीकि चौक से चीका रोड बाईपास की सड़क के कार्य का शुभारंभ

विधायक ने किया 65 लाख रुपए से बनने वाली वाल्मीकि चौक से चीका रोड बाईपास की सड़क के कार्य का शुभारंभ

कैथल,18 जनवरी। विधायक लीला राम ने कहा कि सत्ता को जन सेवा का माध्यम बनाकर 24 घंटे हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करेंगे। पूरे हलके का समूचित व सर्वांगीण विकास करवाया जाएगा। विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नही है। सार्वजनिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर और गुणवत्ता पूर्वक पूरा करवाया जाएगा, ताकि आम जन इससे लाभान्वित हो सके। विधायक वाल्मीकि चौक से पुराना अस्पताल होते हुए चीका रोड बाईपास तक 65 लाख रुपए की राशि से बनने वाली सड़क के कार्य का विधिवत रूप से शुभारंभ करने उपरांत उपस्थित लोगों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे हल्के की जितनी भी मांगे आम जन की सुविधा से जुड़ी हुई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जहां पूरे हरियाणा का एक समान सर्वांगीण विकास किया जा रहा है, वहीं हलका कैथल में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी जाएगी। विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई भी कमी नही है। उन्होंने कहा कि जितनी भी मांगे सामुहिक है, उन्हें उसके बारे में अवगत करवाए, उन सभी मांगों को पूरा करवाया जाएगा। शहर के साथ-साथ पूरे हलका की जितनी भी लंबित मांगे हैं, उन्हें एक-एक करके पूरा किया जाएगा, ताकि हलका की जनता को इसका लाभ मिल सके। विधायक ने कहा कि इस सड़क को 25 फुट सीसी की और उसके दोनों ओर ब्लॉक लगाने की व्यवस्था की जाएगी। इस मार्ग का नाम शांति पथ मार्ग रखा गया है। सड़क के दोनों और पौधा रोपण व लाईटिंग की समुचित व्यवस्था भी करवाई जाएगी।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *