Breaking News
Home / Events / देश के गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को समाज की मुख्य धारा में जोडऩे के लिए सेवा भारती का अहम योगदान

देश के गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को समाज की मुख्य धारा में जोडऩे के लिए सेवा भारती का अहम योगदान

करनाल 19 जनवरी। महिला एवं बाल विकास मंत्री हरियाणा सरकार कमलेश ढांडा ने कहा कि देश के गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को समाज की मुख्य धारा में जोडऩे के लिए सेवा भारती का अहम योगदान है। सेवा भारती के इस सेवा भावी योगदान से देश और समाज में उन्नति के नये मार्ग खुल रहे है। मंत्री अर्जुन गेट स्थित सेवा भारती के प्रदेश स्तरीय कार्यालय में सेवा श्री आश्रम के लोकार्पण के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रही थीं। सभी अतिथियों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व० कश्मीरी लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंली दी और सभी ने सेवा श्री आश्रम का अवलोकन भी किया। उन्होने कहा कि सेवा भारती जरूरतमंदों की सेवा करती है। सेवा भारती ने महिलाओं को शिक्षा , संस्कार व स्वावलम्बी बनाने के लिए पूरे देश में एक मुहिम छेड़ी है। इस मुहिम के तहत प्रदेश व देश के हर क्षेत्र में सेवा भारती द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ना केवल महिलाएं बल्कि जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को भी नई दिशा मिल रही है। सेवा भारती से पे्रेरणा लेकर हरियाणा सरकार ने भी महिलाओं को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हुई है। उन्होंने अपने ऐच्छिक कोष से सेवा भारती के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *