Breaking News
Home / Events / श्री खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित

श्री खाटू श्याम संकीर्तन आयोजित

कुरुक्षेत्र, 19 जनवरी। श्री खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट कुरुक्षेत्र द्वारा वशिष्ठ कालोनी में श्री खाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारा किया गया। आयोजक श्याम भक्त विजय गर्ग परिवार ने सभी सदस्यों के साथ पहले तो श्याम जी का श्रृंगार किया और इसके बाद संकीर्तन में सभी श्रद्धालुओं ने श्याम पूजन में हिस्सा लिया। शाहाबाद के गायक ने श्याम जी के मधुर भजनों से समां बांधा। सेठों का सेठ मेरा श्याम बाबा,  मेला लगा है खाटू की गलियों में इत्यादि भजनों पर श्याम भक्त खूब झूमे। श्याम दरबार में लगातार श्याम जी के जयकारें लगते रहे। श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। श्याम जी की हाजिरी भरने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही। संकीर्तन के दौरान श्याम जी की गाथा में बताया गया कि यें हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *